शीर्ष तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की : रॉबर्ट

लॉस एंजेलिस, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर को एमटीवी मूवी अवॉर्ड्स में उनकी फिल्म ‘एवेंजर्स’ के साथी कलाकारों ने जेनेरेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया।

रॉबर्ट ने धन्यवाद भाषण में कहा कि उन्होंने शीर्ष तक पहुंचने के लिए वास्तव में बहुत मेहनत की है।

रॉबर्ट को नोकिया थियेटर में रविवार को आयोजित समारोह में उनके साथी कलाकारों स्कारलेट जोहानसन, मार्क रफैलो, क्रिस ईवांस, क्रिस हेम्सवर्थ और जेरेमी रेन्नर ने जेनेरेशन अवॉर्ड सौंपा। रॉबर्ट ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद गुजरे वक्त की मुश्किलों, चुनौतियों और शीर्ष तक पहुंचने के सफर को याद किया।

कभी मादक पदार्थो के आदी रहे राबर्ट ने कहा, “एमटीवी मूवी अवॉर्ड्स को शुरू हुए आज 34 साल बीत चुके हैं और इस दौरान मैं कामयाब हुआ हूं, असफल रहा हूं, बहुत पार्टियां की हैं, दूसरा मौका देने की गुजारिश की है और मेहनत तथा संघर्ष से शीर्ष पर पहुंचा हूं।”

रॉबर्ट ने फिल्म ‘एवेंजर्स’ के अपने साथी कलाकरों की सराहना भी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493