आस्ट्रेलियाई सांख्यिकीय ब्यूरो (एबीएस) द्वारा शुक्रवार को जारी अनुमान के मुताबिक, चीन तस्मानिया के माल एवं सेवाओं का सबसे बड़ा आयातक देश है। चीन में तस्मानिया से 24.6 प्रतिशत निर्यात होता है।
तस्मानिया समुद्री खाद्य उद्योग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुलियन हैरिंगटन के मुताबिक, चीन के राष्ट्रपति की तस्मानिया यात्रा के बाद चीन में 2015 में सिर्फ समुद्री खाद्य निर्यात ही 85 प्रतिशत रहा है।
हैरिंगटन ने शुक्रवार को आस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) को बताया, “रॉक लॉबस्टर जैसी प्रजाति विशेष रूप से एशिया में लोकप्रिय है। समुद्र तट पर समुद्री खाद्य पदार्थो की कीमतें बढ़ी हैं और पिछले कुछ सालों पहले 4.5 करोड़ डॉलर की तुलना में मछली की कीमत अब बढ़कर छह करोड़ डॉलर हो गई है।”
हैरिंगटन का कहना है कि चीन के साथ मुक्त व्यापार समझौते से तस्मानिया कारोबार को अच्छे अवसर मिलने जारी रहेंगे।
dharmpath.com dharmpath