शी ने कहा, “मैं द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर करने में प्रधानमंत्री सोलबर्ग और नार्वे सरकार द्वारा किए गए सकारात्मक प्रयासों की सराहना करता हूं।”
शी ने कहा कि नार्वे, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना को मान्यता देने वाले पश्चिमी देशों में पहला और चीन की बाजार अर्थव्यवस्था की स्थिति को स्वीकार करने वाला पहला यूरोपीय देश है। इन दोनों देशों के 63 वर्ष के राजनयिक संबंधों में मित्रता और सहयोग जैसी विशेषताएं जुड़ी हैं।
शी ने कहा, “चीन में 2022 शीतकालीन ओलम्पिक खेल होने जा रहे हैं। ऐसे में हम नॉर्वे से शीतकालीन ओलम्पिक खेलों के आयोजन की जानकारियां लेना चाहेंगे। हम इन खेलों से जुड़े आदान-प्रदान को मजबूत करने और शीतकालीन खेलों के आयोजनों के अनुभव को साझा करना चाहेंगे।”
dharmpath.com dharmpath