विश्वविद्यालय को भेजे एक पत्र में उन्होंने सभी शिक्षकों, छात्रों और पूर्व छात्रों को बधाई देते हुए विश्वविद्यालय के शिक्षण की प्रशंसा की, जहां चीनी व पश्चिमी संस्कृति, प्राचीन व आधुनिक तथा विज्ञान व मानविकी की भी शिक्षा दी जाती है।
शी ने कहा, उच्च शिक्षा का प्रबंधन देश के विकास और उसके भविष्य को प्रभावित करता है।
शी ने सिंघुआ यूनिवर्सिटी से छात्रों में नैतिकता और चरित्र के निर्माण वाले अपने अच्छे कार्यो को जारी रखने तथा देश की सेवा और जरूरत के अनुसार अधिक प्रतिभा का निर्माण करने का आग्रह किया।
शी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा है कि यूनिवर्सिटी अपने आप को दुनिया की शीर्ष यूनिवर्सिटी में से एक बनाने का प्रयास करेगी। साथ ही राष्ट्र के विकास, लोगों के कल्याण और मानव सभ्यता की प्रगति के लिए योगदान देती रहेगी।
dharmpath.com dharmpath