शी के अमेरिका दौरे से सुधर सकते हैं संबंध : रुड

वेबसाइट ‘द गार्जियन ऑस्ट्रेलिया’ के लिए गुरुवार को लिखे गए एक लेख में रुड ने कहा कि हाल में दोनों देशों के बीच संबंधों में आई कड़वाहट के बावजूद शांति बरकरार रखना चीन व अमेरिका दोनों देशों के हित में है। उन्होंने कहा कि परस्पर हित कुंठाओं से कहीं ऊपर है।

ऑस्ट्रेलिया में चीन के एक प्रमुख विशेषज्ञ रुड ने कहा कि राष्ट्रपति शी के दौरे से हालिया तनाव दूर हो सकता है, अगर दोनों देश कुंठाओं को भुलाकर परस्पर हितों पर ध्यान दें। दोनों देश प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता प्रदान कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, “दोनों देशों की इच्छा अगर कुछ साझा करने की हो, तो वह स्थिरता व पूर्वकथनीयता है।”

रुड ने कहा कि दुनिया की दो सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में अमेरिका व चीन दोनों एक दूसरे से फायदा उठाना जारी रख सकते हैं, अगर दोनों देशों के नेता अहम मुद्दों पर नजर डालने में सक्षम होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493