विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कैंग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
लू ने बताया कि अमेरिका जाने से पहले शी जिनपिंग, फिनलैंड के राष्ट्रपति साउली नीनिस्टो के निमंत्रण पर चार से छह अप्रैल तक फिनलैंड की यात्रा पर रहेंगे। इसके बाद वह छह से सात अप्रैल के बीच फ्लोरिडा की यात्रा करेंगे।
शी, ट्रंप से फ्लोरिडा के मार-आ-लागो स्थित उनके निजी आवास पर मुलाकात करेंगे, जहां इन दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय व्यवसायिक संबंधों पर बातचीत होने की संभावना है।
लू ने कहा, “चीन अमेरिका के साथ व्यापार सहयोग बढ़ाने, वार्ता के जरिए व्यापार टकरावों को सुलझाने और व्यापार व आर्थिक संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास को बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयासों की उम्मीद करता है।”
लू ने कहा कि शी की फिनलैंड यात्रा यूरोपीय संघ के किसी सदस्य देश के लिए उनकी इस साल की पहली यात्रा होगी। इसके साथ ही एक राष्ट्रपति के तौर पर भी यह उनकी उत्तरी यूरोप की पहली यात्रा होगी।
dharmpath.com dharmpath