शी जिनपिंग दूसरी बार चीन के राष्ट्रपति निर्वाचित (लीड-1)

बीजिंग, 17 मार्च (आईएएनएस)। चीन की संसद ने शनिवार को शी जिनपिंग को एक बार फिर देश का राष्ट्रपति चुना जबकि उनके करीबी सहयोगी वांग किशान उपराष्ट्रपति चुने गए।

बीजिंग, 17 मार्च (आईएएनएस)। चीन की संसद ने शनिवार को शी जिनपिंग को एक बार फिर देश का राष्ट्रपति चुना जबकि उनके करीबी सहयोगी वांग किशान उपराष्ट्रपति चुने गए।

शी (64) का दोबारा निर्वाचित होना एक तरह से औपचारिकता मात्र थी क्योंकि चीन के शीर्ष निकाय ने 11 मार्च को संविधान के उस नियम को खत्म कर दिया, जिसके अंतगर्त राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिए दो बार का कार्यकाल ही निश्चित था।

शी साल 2013 में चीन के राष्ट्रपति बने थे। उन्हें केंद्रीय सैन्य आयोग का अध्यक्ष भी दोबारा निर्वाचित किया गया।

शी की तरह ही वांग की नियुक्ति भी हैरान कर देने वाली नहीं रही।

जहां शी के पक्ष में सभी 2,970 वोट पड़े, वहीं वांग के निर्वाचन के खिलाफ मात्र एक वोट पड़ा था।

वांग (69) शी के सबसे विश्वसनीय सहयोगी हैं और वह भ्रष्टाचार-रोधी अभियान की अगुवाई कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493