शी जिनपिंग ने अलास्का के गवर्नर से मुलाकात की

वाशिंगटन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने बोइंग 747 विमान से स्वदेश की ओर उड़ान भरने से पहले अलास्का के गवर्नर बिल वॉकर से मुलाकात की। शी की अलास्का की यात्रा को हैरान करने वाली माना जा रहा है।

समाचार पत्र अलास्का डिस्पैच न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शुक्रवार को फ्लोरिडा में हुई बैठक के बाद शी का विमान अलास्का के एंकोरेज हवाई अड्डे पर ईंधन भराने के उतरा।

वॉकर ने हवाई अड्डे पर शी का स्वागत किया। थोड़ी देर के लिए दोनों ने एंकोरेज के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी किया।

वॉकर के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति के साथ आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री और निदेशक थे।

वॉकर और शी के बीच थोड़ी लंबी निजी वार्ता हुई और फिर उन्होंने एक होटल में रात्रि भोजन किया।

रिपोर्ट में कहा गया कि गर्वनर ने शी से गैस निर्यात परियोजना के संबंध में ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।

चीनी राष्ट्रपति ने आश्वासन देते हुए कहा कि चीन की सरकार अलास्का में तरलीकृत प्राकृतिक गैस जैसे संसाधन और व्यापार बढ़ाने पर ध्यान दे रही है।

इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को शी ने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप से फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में मुलाकात की थी।

शी के कहा, “ट्रंप के साथ मुलाकात बहुत सफल रही। कई मामलों में आम सहमति बन गई है और सकारात्मक परिणाम निकला है।”

चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि ट्रंप के साथ मुलाकात का मकसद दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग का विस्तार करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493