शी जिनपिंग ने किम जोंग-उन को लिखा पत्र

प्योंगयांग, 2 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन को एक पत्र भेजा है जिसमें उन्होंने बीजिंग और प्योंगयांग के बीच बढ़ती दूरी के समय दोनों देशों के बीच स्थिर संबंध बनाए रखने का आग्रह किया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने इस पत्र को प्रकाशित किया है।

पत्र में लिखा गया, “मैं चाहता हूं कि नई स्थिति के तहत, चीन, उत्तर कोरिया के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा दे एवं दोनों पक्षों के स्थायी विकास के लिए प्रयास करे।”

पत्र में चीनी राष्ट्रपति ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के महासचिव के तौर पर फिर से चुने जाने के अवसर पर प्योंगयांग की ओर से भेजे गए बधाई संदेश के लिए धन्यवाद दिया।

शी ने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समान समृद्धि की रक्षा करने की आवश्यकता पर बल दिया।

शी और किम व्यक्तिगत रूप से कभी नहीं मिले लेकिन पिछले साल एक उच्चस्तरीय उत्तर कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने बीजिंग में चीनी नेता से मुलाकात की थी।

यह पत्र ऐसे समय में आया है जब प्योंगयांग के निरंतर हथियार परीक्षणों के कारण उत्तर कोरिया और उसके निकटतम सहयोगी चीन के बीच रिश्तों में दारार आई है।

उत्तर कोरिया ने 3 सितंबर को छठा परमाणु परीक्षण किया और इसके बाद दो अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने चीन की सहायता से प्योंगयांग पर नए प्रतिबंध लगाए।

प्योंगयांग लगभग अपने सभी विदेशी व्यापार चीन के साथ करता है जिसने उत्तर कोरिया पर कई एकतरफा प्रतिबंध भी लगाए हुए हैं। इनमें चीन में मौजूद सभी उत्तरी कोरियाई कंपनियों को बंद करना, उत्तर कोरिया के कपड़ा उत्पादों पर प्रतिबंध और प्योंगयांग को किए जाने वाले पेट्रोलियम के निर्यात पर प्रतिबंध शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493