बीजिंग-चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के शनिवार को भारत आने की पुष्टि हो गई है। चीन के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा है कि शी जिनपिंग भारत की मेजबानी में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह उनकी सात वर्षों में पहली भारत यात्रा होगी। इससे पहले वे 2019 में तमिलनाडु के महाबलीपुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए भारत आए थे।
शी जिनपिंग की इस यात्रा को भारत-चीन संबंधों और क्षेत्रीय कूटनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। सम्मेलन के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय मुलाकात भी होने की संभावना है। । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। हालाँकि, बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के नयी दिल्ली आने पर संशय बना हुआ है क्योंकि बांग्लादेशी विदेश मंत्री ने कहा है कि बांग्लादेश पीएम को ब्रिक्स में न्योता नहीं मिला, बल्कि बंगाल की खाड़ी देशों के क्षेत्रीय संगठन के प्रमुख के तौर पर बुलाया गया।
dharmpath.com dharmpath