शी ने अफ्रीका के लिए 60 अरब डॉलर की घोषणा की

बीजिंग, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन अफ्रीकी महाद्वीप को दी जाने वाली वित्तीय सहायता को बढ़ाकर 60 अरब डॉलर करने जा रहा है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को यह घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने चीन-अफ्रीका सहयोग फोरम के 2018 बीजिंग सम्मेलन में दिए गए शी के भाषण के हवाले से कहा कि यह वित्तीय मदद सरकारी सहायता के रूप में तथा वित्तीय संस्थानों और कंपनियों द्वारा किए गए निवेश और वित्त पोषण के रूप में प्रदान की जाएगी।

इस वित्त पोषण के तहत 15 अरब डॉलर का अनुदान, ब्याज मुक्त कर्ज और रियायती कर्ज, 20 अरब डॉलर का कर्ज, विकास वित्तपोषण के लिए 10 अरब डॉलर की विशेष निधि की स्थापना और अफ्रीका से आयात को बढ़ावा देने के लिए 5 अरब डॉलर की विशेष निधि की स्थापना शामिल है।

इसके अलावा चीनी कंपनियों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे अगले तीन सालों में अफ्रीका में कम से कम 10 अरब डॉलर का निवेश करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493