शी के मुताबिक, दोनों पक्षों के संयुक्त प्रयासों से 2015 में दोनों देशों के संबंधों का विकास हुआ। चीन सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और अंतर्राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर संचार एवं समन्वय को मजबूत करने के लिए अमेरिका से हाथ मिलाने का इच्छुक है।
ओबामा ने बताया कि वह शी के साथ बातचीत कर बहुत खुश है औ्र उन्हें उम्मीद है कि द्विपक्षीय संबंधों से विकास होगा और दोनों देश सहयोग प्रगाढ़ करना शांति, सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
शी ने ओबामा को कोरियाई प्रायद्वीप की मौजूदा स्थिति से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इसकी मौजूदा स्थिति पेचीदा है।
dharmpath.com dharmpath