उन्होंने रेडमंड स्थित माइक्रोसॉफ्ट के मुख्यालय में आयोजित चीन-अमेरिका इंटरनेट फोरम में अपने संबोधन के दौरान कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के तीव्र विकास के साथ इंटरनेट प्रत्येक देश और समूचे विश्व में शांति व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
शी ने कहा कि साइबर क्षेत्र के प्रबंधन और इसका बेहतर इस्तेमाल सभी देशों के लिए महत्वपूर्ण हो गया है।
शी ने कहा कि चीन शांतिपूर्ण, सुरक्षित, खुले और सहयोगी साइबर जगत के निर्माण की वकालत करता है और प्रत्येक देश द्वारा उनकी राष्ट्रीय स्थितियों के साथ अपनी स्वयं की इंटरनेट नीति के बनाने में विश्वास करता है।
उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका दोनों ही देशों का इंटरनेट के क्षेत्र में प्रभुत्व है, जहां उनके महत्वपूर्ण सामान्य हित और सहयोग जुड़े हुए हैं। उन्होंने आपसी विश्वास और सम्मान के आधार पर दोनों देशों द्वारा साइबर मुद्दों पर रचनात्मक वार्ता का भी सुझाव दिया।
शी के मुताबिक, इस तरह दोनों पक्ष द्विपक्षीय सहयोग में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं, जिससे दोनों देशों और विश्वभर के लोगों को अधिक लाभ हो सकता है।
dharmpath.com dharmpath