झांगजियाकू, 25 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गरीबी उन्मूलन पर जोर देते हुए इस दिशा में प्रयास तेज करने को कहा है।
शी ने उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत के झांगजियाकू शहर की यात्रा के दौरान मंगलवार को गरीबी से निपटने के लिए लक्ष्य सुनिश्चित किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि गरीबी उन्मूलन के प्रयास लक्षित लोगों और उद्योगों पर केंद्रित होने चाहिए और निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए सटीक तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए।
शी ने झांगजियाकू में गरीबी से प्रभावित गांव का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों को गरीबी से निजात दिलाने पर भी चर्चा की।
शी ने कहा, “एक समृद्ध समाज के निर्माण के लिए गरीबी उन्मूलन सबसे महत्वपूर्ण काम है।”
dharmpath.com dharmpath