शी सऊदी अरब, मिस्र, ईरान के दौरे के बाद स्वदेश लौटे

शी सऊदी अरब के सुल्तान सलमान बिन अब्दुल्लाजीज अल सऊद के निमंत्रण पर सऊदी अरब पहुंचे थे। दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने पर सहमति जताई।

शी सऊदी अरब के बाद मिस्र पहुंचे थे। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने उन्हें निमंत्रण दिया था। शी की मिस्र यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ाने की दिशा में पंचवर्षीय समझौता हुआ।

शी ने ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी के निमंत्रण पर ईरान की यात्रा की। चीन-ईरान के बीच भी द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने पर सहमति बनी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493