‘शुभ मंगल सावधान’ की रिलीज का साल पूरा होने पर कलाकार यादों में खोए

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। निर्देशक आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ की रिलीज के शनिवार को एक साल पूरा हो गया।

इस मौके पर इसके कलाकार आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर यादों में खो गए।

यह फिल्म आनंद एल.राय द्वारा निर्मित है।

भूमि ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आयुष्मान, मुदित और सुगंधा को हमेशा के लिए धन्यवाद। आनंद एल.राय और आर.एस. प्रसन्ना को धन्यवाद कि उन्होंने हमें यह अनुभव दिया। सभी तकनीशियन और ‘शुभ मंगल सावधान’ की पूरी टीम को याद कर रही हूं। ‘शुभ मंगल सावधान’ को एक वर्ष पूरा हुआ।”

आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर भी उत्साह साझा करते हुए कहा, “हमेशा प्यार और विश्वास के लिए खड़ा रहा हूं। ‘शुभ मंगल सावधान’ को एक वर्ष पूरा हुआ।”

इन पोस्ट के साथ कलाकारों ने फिल्म की एक लघु एनिमेटेड वीडियो क्लिप को अपलोड किया, जिसमें ‘शुभ मंगल सावधान’ ने एक वर्ष पूरा होने का जश्न मनाया।

भूमि आगामी फिल्म ‘सोन चिरैया’ में दिखेंगी जबकि आयुष्मान, सान्या मल्होत्रा के साथ ‘बधाई हो’ में नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493