‘शूट द पियानो प्लेयर’ के अंतिम भाग की शूटिंग दिवाली के बाद

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। निर्देशक श्रीराम राघवन अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म ‘शूट द पियानो प्लेयर’ में व्यस्त हैं।

वह कहते हैं कि शूटिंग का लगभग आधा भाग पूरा हो गया है और दिवाली के बाद इसके अंतिम भाग की शूटिंग होगी।

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना नजर आएंगे।

आयुष्मान की हालिया रिलीज फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ की सफलता को लेकर आयोजित पार्टी के मौके पर मौजूद राघवन से ‘शूट द पियानो प्लेयर’ की कहानी और रिलीज की तारीख के बारे में पूछा गया।

उन्होंने कहा, “यह अच्छे और बुरे लोगों के बारे में है। यह एक भारतीय फिल्म है, इसलिए इसमें कुछ रोमांचक होगा। हमने फिल्म की लगभग 45 फीसदी शूटिंग पूरी कर ली है और एक भाग बचा है, जिसकी शूटिंग दिवाली के बाद शुरू होगी। मुझे इसकी रिलीज के बारे में नहीं पता, क्योंकि आजकल प्रतिस्पर्धा बहुत कठिन है, इसलिए वायाकॉम 18 कंपनी ही फिल्म रिलीज होने की तारीख तय करेगी।”

‘जॉनी गद्दार’ के निर्देशक ने आयुष्मान के साथ काम करने के अनुभव पर कहा, “हमने पहले ही फिल्म की आधी शूटिंग कर ली है। यह ‘बरेली की बर्फी’ और ‘शुभ मंगल सावधान’ से अलग है और यह आयुष्मान के लिए भी एक अलग फिल्म होगी। चलिए देखते हैं, कि इस थ्रिलर फिल्म में वास्तविकता लाने में हम कितना सफल होते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493