शेखर कपूर की नई फिल्म बुद्ध के ज्ञानोदय पर

पणजी, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भगवान बुद्ध के ज्ञानोदय के दौरान उनके मन में क्या चल रहा था, इसकी तह तक जाने की कोशिश में फिल्मकार शेखर कपूर उन पर एक लघु फिल्म बना रहे हैं।

‘फिल्म बाजार’ के मौके पर यहां सोमवार को शेखर कपूर ने कहा, “भगवान बुद्ध के ज्ञानोदय के समय उनके साथ क्या हुआ, इस पर मैं एक फिल्म बनाना चाहता हूं। मैं उस पर एक 13-14 मिनट की फिल्म बनाने की कोशिश कर रहा हूं।”

कपूर ने कहा, “मैं दर्शकों को यह महसूस कराना चाहता हूं कि जब वे ज्ञानोदय के दौर से गुजर रहे थे, उनके मन में क्या हुआ होगा, उन्होंने दुनिया को कैसे देखा होगा और तब दुनिया में क्या बदलाव हुआ।”

कपूर ने कहा, कि नई आभासी प्रौद्यौगिकी दर्शकों को बुद्ध के मन में झांकने, उनकी नजरों से देखने और वापस लौटने में मदद करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493