Saturday , 4 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » मनोरंजन » शेखर की नजर में सुशांत सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता

शेखर की नजर में सुशांत सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यााति प्राप्त फिल्मकार शेखर कपूर ने बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत को उनके 29वें जन्मदिन पर बॉलीवुड का सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता बताया।

शेखर ने ट्विटर पर लिखा, “आज हमारे सर्वश्रेष्ठ युवा अभिनेताओं में से एक एस.एस.आर का जन्मदिन है। दिन शुभ रहे, सुशांत।”

‘काय पो चे’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’ व ‘पीके’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके सुशांत आगे ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ फिल्म में नजर आएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

शेखर की नजर में सुशांत सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता Reviewed by on . मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यााति प्राप्त फिल्मकार शेखर कपूर ने बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत को उनके 29वें जन्मदिन पर बॉलीवुड का सर्वश्र मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यााति प्राप्त फिल्मकार शेखर कपूर ने बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत को उनके 29वें जन्मदिन पर बॉलीवुड का सर्वश्र Rating:
scroll to top