शेनझेन भूस्खलन : 12 संदिग्धों की संलिप्तता की जांच शुरू

सुप्रीम पीपुल्स प्रॉक्यूरेटोरेट (एसपीपी) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि सभी 12 संदिग्धों को ‘प्रतिरोधी उपायों’ के तहत हिरासत में लिया गया है।

बयान में कहा गया कि इन संदिग्धों में शेनझेन गुआंगमिंग न्यू डिस्ट्रिक्ट के शहरी प्रबंधन ब्यूरो के उप निदेशक डेंग झीकियोंग, नगर निगम सेवा केंद्र के उप निदेशक झेंग केटिंग और शेनझेन जल एवं मृदा संरक्षण व निगरानी स्टेशन के इंजीनियर झेंग कुनहुई शामिल हैं।

स्थानीय वकीलों ने कहा कि वह लापरवाही संबंधी मामलों की जांच आगे बढ़ाएंगे और इसका पता लगाएंगे कि रिश्वखोरी भी हुई थी, या नहीं।

पिछले साल 20 दिसंबर को शेनझेन शहर में जबर्दस्त भूस्खलन हुआ था। इसमें 69 लोग मारे गए थे और आठ लोग अब तक लापता हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493