शेनझेन में एशिया का सबसे बड़ा भूमिगत रेलवे स्टेशन खुला

इस नई लाइन के शुरू होने से गुआंग्झू से हांगकांग पहुंचने में लगने वाला समय घटकर आधे घंटे से भी कम हो गया है।

फुतियान हाईस्पीड रेलवे स्टेशन शेनझेन में कुल 1,47,000 वर्गमीटर क्षेत्र में बनाया गया है। इसका आकार फुटबॉल के 21 मैदानों के बराबर है।

भूमिगत रेलवे स्टेशन का संचालन करने वाले गुआंग्झू रेलवे निगम के अनुसार, इसके तीन भूमिगत फ्लोर में 3,000 यात्रियों के बैठने का इंतजाम है।

एक आम ट्रेन से गुआंग्झू से हांगकांग की यात्रा करने में करीब दो घंटे लगते हैं, जबकि हाई-स्पीड ट्रैक से यह यात्रा अवधि घटकर आधे घंटे की हो गई है। वहीं, हांगकांग के पास स्थित शेनझेन के लोग इस हाई-स्पीड ट्रेन से मात्र 15 मिनट में हांगकांग पहुंच सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493