शेफ विकास खन्ना को हॉलीवुड फिल्म का प्रस्ताव

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। पुरस्कार विजेता भारतीय शेफ विकास खन्ना को हॉलीवुड की एक फिल्म कंपनी ने फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया है। हॉलीवुड फिल्म निर्माण कंपनी विकास की प्रेरणादायक जीवनी और अमृतसर (भारत) से अमेरिका की उनकी जीवनयात्रा पर फिल्म बनाने की इच्छुक है।

कहा जा रहा कि फिल्म कंपनी के अधिकारी विकास की जन्मस्थली और पैतृक स्थान के दौरे के लिए अमृतसर की यात्रा भी कर चुके हैं।

विकास ने एक बयान में कहा, “जी हां, यह सच है। एक हॉलीवुड कंपनी ने मुझे अपनी फिल्म का प्रस्ताव दिया है। योजना यह है कि पहले मैं एक किताब जारी करूंगा, जो जीवनी होगी और फिर उस पर फिल्म बनेगी।”

विकास बहुत जल्द स्टार प्लस के पाक कला पर आधारित शो ‘मास्टरशेफइंडिया’ के मेजबान के रूप में नजर आएंगे।

उन्होंने फिल्म निर्माताओं से फिल्म में उनकी भूमिका के लिए किसी भारतीय अभिनेता को लेने के लिए कहा था, जिसके लिए उन्होंने अपने पसंदीदा अभिनेताओं अमिर खान, फरहान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नाम का विकल्प भी सुझाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493