नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। शेयर इंडिया सिक्योरिटीज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2018 में उल्लेखनीय वित्तीय बढ़ोतरी दर्ज की, जिसमें कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2017 के 7.96 करोड़ रुपये की तुलना में 93 प्रतिशत बढ़ कर 15.35 करोड़ रुपये हो गया।
इस अवधि में कंपनी ने अपने कुल राजस्व में 25.38 प्रतिशत का इजाफा कर 133.30 करोड़ की आमदनी की।
31 मार्च, 2018 को समाप्त हुई दूसरे छमाही में कंपनी का राजस्व 78.60 करोड़ रुपये रहा, जो 30 सितंबर, 2017 को समाप्त हुई पहली छमाही की तुलना में 44 प्रतिशत ज्यादा है। इस अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 9.02 करोड़ रुपये रहा जो पिछली छमाही के 6.48 करोड़ रुपये की तुलना में 39 फीसदी ज्यादा है।
वर्ष के दौरान कंपनी की ईबीडीटा 71.75 प्रतिशत बढ़कर 23.35 करोड़ रुपये हो गया जबकि ईबीडीटा मार्जिन वित्त वर्ष 17 में 12.78 फीसदी की तुलना में 17.51 फीसदी और पैट मार्जिन वित्त वर्ष 17 में 7.35 फीसदी की तुलना में 11.51 फीसदी की वृद्धि की।
कंपनी के सीईओ सचिन गुप्ता ने कहा, “वित्त वर्ष 18 हमारे लिए एक बहुत अच्छा साल रहा। शेयर इंडिया बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर सूचीबद्ध हुई कंपनी शेयर बाजारों में सकारात्मक व अनुकूल व्यापार वातावरण के कारण लगातार मजबूत वित्तीय प्रदर्शन कर रही है।”
गुप्ता ने आगे कहा, “कंपनी ने एक एनबीएफसी का अर्जन किया है और अपना खुद का मर्चेंट बैंकिंग डिवीजन भी शुरू किया है और सेवाओं के नए क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए पीएमएस प्रदाता के रूप में कंपनी पंजीकृत हुई है। कंपनी गैर ब्रोकिंग सेवाओं से लाभ का अपना हिस्सा बढ़ाने का इरादा रखती है, जिसके परिणाम एफवाई 19 के बाद दिखाई देंगे।”
dharmpath.com dharmpath