शेयर निवेश पर ग्रीस ने नियंत्रण में ढील दी

अंकारा, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। ग्रीस ने शेयर बाजारों में निवेश पर जून में लगाए गए नियंत्रण में थोड़ी ढील दे दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा कि मंगलवार की स्थिति यह है कि वित्त मंत्रालय द्वारा लिए गए फैसले के मुताबिक ग्रीस के नागरिक उस पुराने पैसे से शेयर खरीद सकते हैं, जिसे ग्रीस की अर्थव्यवस्था को चरमराने से बचाने के लिए बैंक खातों से निकाले जाने पर रोक लगा दी गई थी।

29 जून को ग्रीस जब अंतर्राष्ट्रीय कर्जदाताओं के साथ राहत समझौते पर नहीं पहुंच पाया था और यूरो जोन से ग्रीस के बाहर निकलने की संभावना काफी बढ़ गई थी, तब ग्रीस सरकार ने सभी नागरिकों पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे, जिसमें धीमे-धीमे ढील दी जा रही है।

गत पांच महीने से ग्रीस के नागरिक सिर्फ नए पैसे से ही शेयर खरीद सकते थे।

सरकार इन पाबंदियों को 2016 में पूरी तरह से हटाने की योजना के साथ चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493