मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में बुधवार को मिलाजुला रुख है।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.50 बजे 10.67 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 26,823.45 पर और निफ्टी लगभग इसी समय 1.35 अंकों की कमजोरी के साथ 8,218.55 पर कारोबार करते देखे गए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 21.10 अंकों की गिरावट के साथ 26,791.68 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,213.65 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath