मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को तेजी का रुख रहा।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.36 बजे 21.86 अंकों की तेजी के साथ 27,751.53 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 2.65 अंकों की तेजी के साथ 8,339.10 पर कारोबार करते देखे गए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 69.45 अंकों की गिरावट के साथ 27,660.22 पर खुला।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,336.25 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath