शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मजबूती

मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को मजबूती का रुख बना हुआ है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.36 बजे 162.71 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,945.59 पर और लगभग इसी समय निफ्टी 46.15 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,154.05 पर कारोबार कर रहे हैं।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 62.53 अंकों की मजबूती के साथ 26842.19 पर खुला और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 26.45 अंकों की मजबूती के साथ 8,134.35 पर खुला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493