शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट

मुंबई, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांकों में बुधवार को गिरावट का रुख बना हुआ है।

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.37 बजे 30.65 अंकों की गिरावट के साथ 25,279.68 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 12.30 अंकों की गिरावट के साथ 7,689.40 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 10.99 अंकों की गिरावट के साथ 25,299.34 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.20 अंकों की गिरवट के साथ 7,695.50 पर खुला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493