मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में सोमवार को मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.30 बजे 395.87 अंकों की तेजी के साथ 27,522.77 पर जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 116.90 की मजबूती के साथ 8,440.10 पर कारोबार करते देखे गए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 231.33 अंकों की मजबूती के साथ 27,358.23 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 90.15 अंकों की बढ़त के साथ 8,413.35 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath