शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.40 बजे 78.88 अंकों की तेजी के साथ 29,459.61 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 7.95 अंकों की तेजी के साथ 8,930.60 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 56.04 अंकों की तेजी के साथ 29,436.77 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएससी) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.75 अंकों की तेजी के साथ 8,929.40 पर खुला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493