मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को मामूली बढ़त का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.48 बजे 39.04 अंकों की मजबूती के साथ 32,962.16 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 9.55 अंकों की बढ़त के साथ 10,103.80 पर कारोबार करते देखे गए।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 46.64 अंकों की गिरावट के साथ 32876.48 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 42.7 अंकों की कमजोरी के साथ 10,051.55 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath