मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.21 बजे 76.87 अंकों की तेजी के साथ 27,967.00 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 25.45 अंकों की तेजी के साथ 8,455.15 पर कारोबार करते नजर आए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 87.14 अंकों की तेजी के साथ 27,977.27 पर खुला।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 48.50 अंकों की तेजी के साथ 8,478.20 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath