शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 371 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 371.16 अंकों की गिरावट के साथ 24,966.40 पर और निफ्टी 101.40 अंक की गिरावट के साथ 7,615.10 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 79.55 अंकों की बढ़त के साथ 25,417.11 पर खुला और 371.16 अंकों या 1.46 फीसदी गिरावट के साथ 24,966.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,432.94 के ऊपरी और 24,895.49 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से तीन शेयरों एनटीपीसी (1.57 फीसदी), गेल (0.42 फीसदी) और बजाज ऑटो (0.04 फीसदी) में तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टाटा स्टील (5.23 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (4.24 फीसदी), सनफार्मा (4.20 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (3.86 फीसदी) और टाटा मोटर्स (3.63 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.50 अंकों की बढ़त के साथ 7,741.00 पर खुला और 101.40 अंक या 1.31 फीसदी गिरावट के साथ 7,615.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,749.40 के ऊपरी और 7,587.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख रहा। मिडकैप 143.06 अंकों की गिरावट के साथ 10,381.41 पर और स्मॉलकैप 173.34 अंकों की गिरावट के साथ 10,328.46 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। रियल्टी (4.35 फीसदी), धातु (3.92 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.48 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.24 फीसदी) और दूरसंचार (2.21 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 699 शेयरों में तेजी और 1,998 में गिरावट रही, जबकि 152 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493