मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 57.64 अंकों की गिरावट के साथ 26,667.96 पर और निफ्टी 18.40 अंकों की गिरावट के साथ 8,160.10 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 92.15 अंकों की तेजी के साथ 26,817.75 पर खुला और 57.64 अंकों या 0.22 फीसदी गिरावट के साथ 26,667.96 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,837.20 के ऊपरी और 26,561.58 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी रही। टाटा मोटर्स (8.95 फीसदी), टाटा स्टील (3.51 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (3.12 फीसदी), मारुति (2.33 फीसदी) और अडाणी पोर्ट्स (1.21 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे सन फार्मा (6.13 फीसदी), गेल (2.31 फीसदी), टीसीएस (2.29 फीसदी), आईटीसी (1.40 फीसदी) और भारती एयरटेल (1.33 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 31.35 अंकों की तेजी के साथ 8,209.85 पर खुला और 18.40 अंकों या 0.22 फीसदी गिरावट के साथ 8,160.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,213.60 के ऊपरी और 8,134.30 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 20.32 अंकों की गिरावट के साथ 11,366.04 पर और स्मॉलकैप 15.17 अंकों की गिरावट के साथ 11,142.42 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 सेक्टरों में से 8 में तेजी रही। वाहन (2.34 फीसदी), औद्योगिक (1.68 फीसदी), धातु (1.16 फीसदी), रियल्टी (0.88 फीसदी) और बैंकिंग (0.67 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे दूरसंचार (1.44 फीसदी), स्वास्थ्य (1.39 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.24 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.23 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.21 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 990 शेयरों में तेजी और 1,582 में गिरावट रही, जबकि 160 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath