मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 47.13 अंकों की गिरावट के साथ 26,765.65 पर और निफ्टी 16.20 अंकों की गिरावट के साथ 8,203.70 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 21.10 अंकों की गिरावट के साथ 26,791.68 पर खुला और 47.13 अंकों या 0.18 फीसदी गिरावट के साथ 26,765.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,887.29 के ऊपरी और 26,617.45 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी रही। अडाणी पोर्ट्स (1.87 फीसदी), डॉ. रेड्डीज लैब (1.76 फीसदी), कोल इंडिया (1.25 फीसदी), ल्यूपिन (1.04 फीसदी) और टीसीएस (0.69 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टाटा मोटर्स (2.58 फीसदी), गेल (1.88 फीसदी), हिन्दुस्तान यूनिलीवर (1.43 फीसदी), आईटीसी (1.12 फीसदी) और रिलायंस (0.68 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 6.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,213.65 पर खुला और 16.20 अंकों या 0.20 फीसदी गिरावट के साथ 8,203.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,238.35 के ऊपरी और 8,153.25 के निचले स्तर को छुआ।
वहीं, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 13.30 अंकों की गिरावट के साथ 11,405.01 पर और स्मॉलकैप 68.94 अंकों की गिरावट के साथ 11,450.59 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों स्वास्थ्य सेवाएं (0.42 फीसदी), रियल्टी (0.24 फीसदी) और धातु (0.02 फीसदी) में तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे औद्योगिक (0.79 फीसदी), वाहन (0.77 फीसदी), दूरसंचार (0.68 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (0.66 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.57 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 961 शेयरों में तेजी और 1,615 में गिरावट रही, जबकि 203 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath