शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 22 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 21.41 अंकों की गिरावट के साथ 27,981.71 पर और निफ्टी 13.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,622.90 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 66 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 28,069.12 पर खुला और 21.41 अंकों या 0.08 फीसदी गिरावट के साथ 27,981.71 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,175.22 के ऊपरी और 27,943.91 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी रही। आईटीसी (3.73 फीसदी), मारुति (2.49 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (1.26 फीसदी), ओएनजीसी (1.01 फीसदी) और पॉवरग्रिड (0.79 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टाटा मोटर्स (2.80 फीसदी), एचडीएफसी (2.37 फीसदी), अडानी पोर्ट्स (1.62 फीसदी), भारती एयरटेल (1.54 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (1.54 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 10.9 अंकों की तेजी के साथ 8,647.45 पर खुला और 13.65 अंकों या 0.16 फीसदी गिरावट के साथ 8,622.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,687.20 के ऊपरी और 8,611.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 78.76 अंकों की गिरावट के साथ 12,629.97 पर और स्मॉलकैप 101.95 अंकों की गिरावट के साथ 12,219.79 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.68 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.07 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.06 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे धातु (1.78 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.43 फीसदी), रियल्टी (1.18 फीसदी), औद्योगिक (1.10 फीसदी) और बिजली (0.84 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 959 शेयरों में तेजी और 1,793 में गिरावट रही, जबकि 127 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493