शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 73 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 73.42 अंकों की गिरावट के साथ 32,309.88 पर और निफ्टी 6.05 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 10,014.50 पर बंद हुआ।

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 73.42 अंकों की गिरावट के साथ 32,309.88 पर और निफ्टी 6.05 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 10,014.50 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 1.94 अंकों की गिरावट के साथ 32381.36 पर खुला और 73.42 अंकों या 0.23 फीसदी गिरावट के साथ 32,309.88 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,381.36 के ऊपरी स्तर और 32,104.66 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में तेजी रही। एचडीएफसी (3.20 फीसदी), इंफोसिस (2.63 फीसदी), आईटीसी (0.90 फीसदी), अडानी पोर्ट्स (0.90 फीसदी) और ओएनजीसी (0.76 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले सेक्टरों में- डॉ रेड्डी (6.08 फीसदी), ल्यूपिन (4.34 फीसदी), सनफार्मा (3.89 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (3.60 फीसदी) और हीरो मोटोकार्प (2.04 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 73.90 अंकों की तेजी के साथ 15,329.56 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 55.75 अंकों की तेजी के साथ 16,071.22 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.00 अंकों की गिरावट के साथ 9,996.55 पर खुला और 6.05 अंकों या 0.06 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 10,014.50 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 10,026.05 के ऊपरी और 9,944.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 9 में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (1.05 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.80 फीसदी), वित्त (0.27 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.23 फीसदी) और ऑटो (0.21 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- स्वास्थ्य सेवाएं (1.73 फीसदी), धातु (1.39 फीसदी), रियल्टी (0.67 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.62 फीसदी)और तेज खपत पूंजीगत वस्तुएं (0.61 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,240 शेयरों में तेजी और 1,412 में गिरावट रही, जबकि 159 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493