मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 223.94 अंकों की गिरावट के साथ 28,442.10 पर और निफ्टी 100.70 अंकों की गिरावट के साथ 8,606 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 16.93 अंकों की मजबूती के साथ 28,682.97 पर खुला और 223.94 अंकों या 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 28,442.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,696.19 के ऊपरी और 28,403.76 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में तेजी रही। सेसा स्टरलाइट (3.18 फीसदी), टाटा स्टील (2.53 फीसदी), हिंडाल्को (1.86 फीसदी), भेल (1.18 फीसदी) और एनटीपीसी (1.15 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में सन फार्मा (4.80 फीसदी), टीसीएस (4.22 फीसदी), ऐक्सिस बैंक (3.23 फीसदी), भारती एयरटेल (2.70 फीसदी) और विप्रो (2.46 फीसदी) प्रमुख रहे।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.65 अंकों की कमजोरी के साथ 8,698.05 पर खुला और 100.70 अंकों या 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ 8,606 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,699.85 के ऊपरी और 8,596.70 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 221.25 अंकों की गिरावट के साथ 10,771.77 पर और स्मॉलकैप 170.51 अंकों की गिरावट के साथ 11,622.23 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से एक सेक्टर धातु (1.14 फीसदी) में मजबूती रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे स्वास्थ्य सेवा (3.05 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.02 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (2.00 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.80 फीसदी) और बैंकिंग (1.64 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,162 शेयरों में तेजी और 1,665 में गिरावट रही, जबकि 107 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath