शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 256 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 256.42 अंकों की गिरावट के साथ 25,610.53 पर और निफ्टी 62.75 अंकों की गिरावट के साथ 7,762.25 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 142.86 अंकों की गिरावट के साथ 25,724.09 पर खुला और 256.42 अंकों या 0.99 फीसदी की गिरावट के साथ 25,610.53 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,724.09 के ऊपरी और 25,540.73 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से केवल आठ शेयरों में तेजी रही। कोल इंडिया (2.60 फीसदी), भारती एयरटेल (0.89 फीसदी), डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज (0.88 फीसदी), एक्सिस बैंक (0.80 फीसदी), टाटा स्टील (0.59 फीसदी) और गेल (0.21 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- वेदांता (4.23 फीसदी), सिप्ला (3.76 फीसदी), हिडाल्को (3.30 फीसदी), ओएनजीसी (3.26) और बजाज ऑटो (3.02 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 62.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,762.45 पर खुला और 62.75 अंकों या 0.80 फीसदी गिरावट के साथ 7,762.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,775.10 के ऊपरी और 7,730.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख रहा। मिडकैप 147.76 अंकों की गिरावट के साथ 10,653.48 पर और स्मॉलकैप 85.74 अंकों की गिरावट के साथ 11,125.44 पर बंद हुआ।

बीएसई के दो सेक्टरों- धातु (0.67 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.20 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- पूंजीगत वस्तु (1.97 फीसदी), वाहन (1.61 फीसदी), तेज उपभोक्ता खपत वस्तु (1.50 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.36 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (1.32 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 907 शेयरों में तेजी और 1,687 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 150 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493