शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 440 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 30 अगस्त (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 440.35 अंकों की तेजी के साथ 28,343.01 पर और निफ्टी 136.90 अंकों की तेजी के साथ 8,744.35 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 109.8 अंकों की तेजी के साथ 28012.46 पर खुला और 440.35 अंकों या 1.58 फीसदी तेजी के साथ 28,343.01 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,478.02 के ऊपरी और 28,010.66 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी रही। बजाज ऑटो (3.39 फीसदी), एशियन पेंट्स (3.20 फीसदी), मारुति (2.83 फीसदी), एचडीएफसी (2.35 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (2.30 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के एक शेयर भारती एयरटेल (2.82 फीसदी) में गिरावट देखी गई।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 39.3 अंकों की तेजी के साथ 8,646.75 पर खुला और 136.90 अंकों या 1.59 फीसदी तेजी के साथ 8,744.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,750.60 के ऊपरी और 8,642.25 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 104.06 अंकों की तेजी के साथ 13,168.39 पर और स्मॉलकैप 127.28 अंकों की तेजी के साथ 12,626.09 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। वाहन (1.81 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (1.79 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.77 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.65 फीसदी) और बैंकिंग (1.49 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के एक सेक्टर दूरसंचार (1.20 फीसदी) में गिरावट देखी गई।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकरात्मक रहा। कुल 1,627 शेयरों में तेजी और 1,091 में गिरावट रही, जबकि 209 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493