शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 89 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 88.90 अंकों की तेजी के साथ 34,592.39 पर और निफ्टी 30.05 अंकों की तेजी के साथ 10,681.25 पर बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 75.5 अंकों की तेजी के साथ 34,578.99 पर खुला और 88.90 अंकों या 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 34,592.39 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,638.42 के ऊपरी और 34,342.16 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी रही। आईसीआईसीआई बैंक (2.63 फीसदी), मारुति (1.27 फीसदी), ओएनजीसी (1.26 फीसदी), एचडीएफसी (1.17 फीसदी) और रिलायंस (1.02 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रूप से भारती एयरटेल (1.04 फीसदी), आईटीसी (0.89 फीसदी), पॉवरग्रिड (0.88 फीसदी), बजाज-ऑटो (0.84 फीसदी) और विप्रो (0.72 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 30.74 अंकों की गिरावट साथ 18,137.03 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 9.26 अंकों की तेजी के साथ 19,993.19 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 31.35 अंकों की तेजी के साथ 10,682.55 पर खुला और 30.05 अंकों या 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 10,681.25पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,690.40 के ऊपरी और 10,597.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही। ऊर्जा (0.72 फीसदी), तेल और गैस (0.69 फीसदी), बैंकिंग (0.50 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.48 फीसदी) और धातु (0.45 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -रियल्टी (1.46 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.52 फीसदी), बिजली (0.47 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.34 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (0.34 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,331 शेयरों में तेजी और 1,584 में गिरावट रही, जबकि 155 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493