मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 60.19 अंकों की तेजी के साथ 33,940.44 पर और निफ्टी 14.90 अंकों की तेजी के साथ 10,417.15 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 90.1 अंकों की तेजी के साथ 33,970.35 पर खुला और 60.19 अंकों या 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 33,940.44 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,981.54 के ऊपरी और 33,750.74 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी रही। टीसीएस (2.85 फीसदी), सन फार्मा (2.50 फीसदी), रिलायंस (1.37 फीसदी), हिन्दुस्तान यूनीलीवर (1.29 फीसदी) और कोटक बैंक (1.00 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे – अडानी पोर्ट्स (2.26 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (2.26 फीसदी), यस बैंक (2.26 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.66 फीसदी) और एक्सिस बैंक (1.19 फीसदी)।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 31.51 अंकों की गिरावट के साथ 16,621.58 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 35.63 अंकों की तेजी के साथ 17,983.46 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 25.9 अंकों की तेजी के साथ 10,428.15 पर खुला और 14.90 अंकों या 0.14 फीसदी की तेजी के साथ 10,417.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,428.15 के ऊपरी और 10,355.60 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 में से 12 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (1.62 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.36 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.19 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.02 फीसदी) और वाहन (0.51 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे – तेल और गैस (2.23 फीसदी), बैंकिंग (0.69 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.50 फीसदी), वित्त (0.45 फीसदी) और ऊर्जा (0.43 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,187 शेयरों में तेजी और 1,514 में गिरावट रही, जबकि 132 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath