शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 506 अंक उछला (राउंडअप)

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 506.28 अंकों की मजबूती के साथ 27,105.39 पर और निफ्टी 134.20 अंकों की मजबूती के साथ 8,191.50 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 215.27 अंकों की मजबूती के साथ 26,814.38 पर खुला और 506.28 अंकों या 1.90 फीसदी की मजबूती के साथ 27,105.39 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,196.28 के ऊपरी और 26,814.38 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी रही। टाटा मोटर्स (5.18 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (4.09 फीसदी), सिप्ला (4.03 फीसदी), हिंडाल्को, (3.50 फीसदी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (3.34 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे हीरो मोटोकॉर्प (2.23 फीसदी), ओएनजीसी (0.96 फीसदी), टीसीएस (0.50 फीसदी), टाटा स्टील (0.22 फीसदी) और एनटीपीसी (0.18 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 74.20 अंकों की मजबूती के साथ 8,131.50 पर खुला और 134.20 अंकों या 1.67 फीसदी की मजबूती के साथ 8,191.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,224.95 के ऊपरी और 8,123.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी मजबूती रही। मिडकैप 170.65 अंकों की मजबूती के साथ 10,236.21 पर और स्मॉलकैप 181.07 अंकों की मजबूती के साथ 10,829.06 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 11 सेक्टर में मजबूती रही। इनमें रियल्टी (4.06 फीसदी), वाहन (2.67 फीसदी), बैंकिंग (2.23 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.76 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (1.76 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक मजबूती रही।

बीएसई के एक सेक्टर उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.60 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,860 शेयरों में तेजी और 822 में गिरावट रही, जबकि 129 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493