शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 322 अंक चढ़ा (राउंडअप)

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 321.73 अंकों की मजबूती के साथ 27,828.44 पर और निफ्टी 114.65 अंकों की मजबूती के साथ 8,433.65 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 46.32 अंकों की मजबूती के साथ 27,553.03 पर खुला और 321.73 अंकों या 1.17 फीसदी मजबूती के साथ 27,828.44 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,888.32 के ऊपरी और 27,467.23 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी रही। भारती एयरटेल (5.98 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (4.89 फीसदी), गेल (2.30 फीसदी), मारुति, (2.26 फीसदी) और कोल इंडिया (2.14 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के चार शेयरों हिंडाल्को (2.16 फीसदी), टाटा मोटर्स (0.40 फीसदी), भेल (0.14 फीसदी) और वेदांता (0.10 फीसदी) में गिरावट रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.10 अंकों की बढ़त के साथ 8,327.10 पर खुला और 114.65 अंकों या 1.38 फीसदी मजबूती के साथ 8,433.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,443.90 के ऊपरी और 8,305.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी मजबूती रही। मिडकैप 156.05 अंकों की मजबूती के साथ 10,716.09 पर और स्मॉलकैप 135.53 अंकों की मजबूती के साथ 11,280.57 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 11 सेक्टरों में मजबूती रही। इनमें वाहन (2.08 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.63 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.58 फीसदी), बैंकिंग (1.45 फीसदी) और तेल-गैस (1.32 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक मजबूती रही।

बीएसई के एक सेक्टर रियल्टी (0.13 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,440 शेयरों में तेजी और 1,231 में गिरावट रही, जबकि 122 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493