मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 104.37 अंकों की तेजी के साथ 25,864.47 पर और निफ्टी 30.95 अंकों की तेजी के साथ 7,837.55 पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 137.78 अंकों की तेजी के साथ 25,897.88 पर खुला और 104.37 अंकों या 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 25,864.47 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,948.20 के ऊपरी और 25,732.79 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। गेल (4.04 फीसदी), आईटीसी (2.91 फीसदी), वेदांता (2.68 फीसदी), हिंडाल्को (2.15 फीसदी) और टाटा स्टील (2.05 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे इंफोसिस (1.77 फीसदी), डॉ. रेड्डीज लैब (1.73 फीसदी), एक्सिस बैंक (1.32 फीसदी), बजाज ऑटो (0.82 फीसदी) और रिलायंस (0.59 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 42.15 अंकों की तेजी के साथ 7,848.75 पर खुला और 30.95 अंकों या 0.40 फीसदी तेजी के साथ 7,837.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,860.45 के ऊपरी और 7,793.00 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख रहा। मिडकैप 33.30 अंकों की तेजी के साथ 10,710.61 पर और स्मॉलकैप 52.01 अंकों की तेजी के साथ 11,233.45 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से सात सेक्टरों में तेजी रही। तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (2.17 फीसदी), धातु (1.03 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.79 फीसदी), वाहन (0.55 फीसदी) और बिजली (0.34 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के पांच सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.40 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.33 फीसदी), रियल्टी (0.27 फीसदी), बैंकिंग (0.26 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.20 फीसदी) में गिरावट रही।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,383 शेयरों में तेजी और 1,310 में गिरावट रही, जबकि 162 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath