शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 217 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 216.68 अंकों की तेजी के साथ 25,735.90 पर और निफ्टी 72.50 अंकों की तेजी के साथ 7,834.45 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 93.90 अंकों की गिरावट के साथ 25,425.32 पर खुला और 216.68 अंकों या 0.85 फीसदी तेजी के साथ 25,735.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,757.84 के ऊपरी और 25,413.54 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी रही। आईसीआईसीआई बैंक (3.24 फीसदी), ओएनजीसी (3.16 फीसदी), आईटीसी (2.68 फीसदी), महिद्रा एंड मिंहंद्रा (2.64 फीसदी) और एक्सिस बैंक (2.09 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के चार शेयरों सनफार्मा (4.55 फीसदी), गेल (0.97 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.81 फीसदी) और एशियन पेंट (0.66 फीसदी) में गिरावट रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.30 अंकों की गिरावट के साथ 7,745.65 पर खुला और 72.50 अंकों या 0.93 फीसदी तेजी के साथ 7,834.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,840.75 के ऊपरी और 7,733.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी का रुख रहा। मिडकैप 69.49 अंकों की तेजी के साथ 10,988.74 पर और स्मॉलकैप 94.09 अंकों की तेजी के साथ 11,625.95 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (1.47 फीसदी), बैंकिंग (1.43 फीसदी), रियल्टी (1.38 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (1.29 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.26 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के दो सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.64 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.52 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,796 शेयरों में तेजी और 914 में गिरावट रही, जबकि 199 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493