शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 11 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 10.99 अंकों की तेजी के साथ 27,020.66 पर और निफ्टी 6.60 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 8,273.05 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 75.57 अंकों की तेजी के साथ 27,085.24 पर खुला और 10.99 अंकों या 0.04 फीसदी तेजी के साथ 27,020.66 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,105.41 के ऊपरी और 26,973.71 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी रही। भेल (1.80 फीसदी), एलटी (1.52 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.48 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (1.36 फीसदी) और ओएनजीसी (1.27 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे इंफोसिस (1.50 फीसदी), एशियन पेंट्स (1.23 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (1.00 फीसदी), अडाणी पोर्ट्स (0.95 फीसदी) और डॉ. रेड्डीज लैब (0.80 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 19.05 अंकों की तेजी के साथ 8,285.50 पर खुला और 6.60 अंकों या 0.08 फीसदी तेजी के साथ 8,273.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,288.90 के ऊपरी और 8,252.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 58.85 अंकों की तेजी के साथ 11,475.91 पर और स्मॉलकैप 100.36 अंकों की तेजी के साथ 11,381.03 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। बिजली (1.77 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.76 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (1.33 फीसदी), औद्योगिक (1.18 फीसदी) और दूरसंचार (0.74 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के तीन सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (0.61 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.47 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.09 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,595 शेयरों में तेजी और 1,043 में गिरावट रही, जबकि 156 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493