मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 33.25 अंकों की तेजी के साथ 27,564.66 पर और निफ्टी 4.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,334.60 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 84.01 अंकों की गिरावट के साथ 27,447.40 पर खुला और 33.25 अंकों या 0.12 फीसदी तेजी के साथ 27,564.66 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,595.80 के ऊपरी और 27,363.72 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। भेल (3.34 फीसदी), ओएनजीसी (2.70 फीसदी), एक्सिस बैंक (2.26 फीसदी), कोल इंडिया (2.11 फीसदी) और भारती एयरटेल (1.91 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टाटा मोटर्स (5.12 फीसदी), एमएंडएम (2.80 फीसदी), इंफोसिस (2.00 फीसदी), सन फार्मा (1.97 फीसदी) और गेल (1.84 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 36.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,302.75 पर खुला और 4.75 अंकों या 0.06 फीसदी गिरावट के साथ 8,334.60 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,342.85 के ऊपरी और 8,277.95 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी मिलाजुला रुख रहा। मिडकैप 6.51 अंकों की तेजी के साथ 10,616.47 पर और स्मॉलकैप 3.24 अंकों की गिरावट के साथ 11,162.41 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से आठ सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग (1.19 फीसदी), तेल एवं गैस (0.97 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.95 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.71 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.70 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
बीएसई के चार सेक्टरों वाहन (2.11 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.88 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.42 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.36 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,179 शेयरों में तेजी और 1,451 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 110 शेयरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath