शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख, सेंसेक्स 17 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को मिला-जुला रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 17.47 अंकों की तेजी के साथ 26,145.67 पर और निफ्टी 7.45 अंकों की गिरावट के साथ 7,935.25 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 14.33 अंकों की तेजी के साथ 26,142.53 पर खुला और 17.47 अंकों या 0.07 फीसदी तेजी के साथ 26,145.67 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,231.06 के ऊपरी और 26,089.13 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयरों में तेजी रही। इन्फोसिस (2.08 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.67 फीसदी), महिद्रा एंड महिद्रा (1.41 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.39 फीसदी) और बजाज ऑटो (1.34 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- भारती एयरटेल (2.09 फीसदी), वेदांता (1.96 फीसदी), कोल इंडिया (1.65 फीसदी), ल्युपिन (1.31 फीसदी) और सन फार्मा (1.26 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.45 अंकों की गिरावट के साथ 7,936.25 पर खुला और 7.45 अंकों या 0.09 फीसदी गिरावट के साथ 7,935.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,966.00 के ऊपरी और 7,922.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। मिडकैप 5.19 अंकों की तेजी के साथ 10,989.76 पर और स्मॉलकैप 90.65 अंकों की तेजी के साथ 11,636.49 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 13 सेक्टरों में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (1.07 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.04 फीसदी), रियल्टी (0.97 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (0.78 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.58 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- दूरसंचार (1.72 फीसदी), तेज उपभोक्ता खपत वस्तु (0.63 फीसदी), ऊर्जा (0.60 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.41 फीसदी) और धातु (0.35 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,627 शेयरों में तेजी और 1,082 में गिरावट रही, जबकि 206 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493