शेयर बाजार : आर्थिक आंकड़े पर रहेगी निवेशकों की नजर

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में अगले सप्ताह प्रमुख आर्थिक आंकड़े पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी। सोमवार सात मार्च 2016 को महाशिवरात्रि के मौके पर बाजार बंद रहेगा।

इसके साथ ही संसद के बजट सत्र की गतिविधियों, वैश्विक रुझानों, विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) और घरेलू संस्थागत निवेश (डीआईआई) के आंकड़ों तथा डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल व तेल कीमतों पर भी निवेशकों की नजर बनी रहेगी।

संसद का बजट सत्र मंगलवार 23 फरवरी को शुरू हो चुका है। सत्र 13 मई को समाप्त होगा। इस बीच 17 मार्च से 23 अप्रैल तक सत्रावकाश होगा।

सरकार शुक्रवार 11 मार्च को जनवरी 2016 के लिए औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े जारी करेगी।

वैश्विक मोर्चे पर एशियाई बाजार सोमवार सात मार्च को फरवरी महीने के लिए अमेरिकी गैर-कृषि रोजगार दर के आंकड़े पर प्रतिक्रिया करेगा।

मंगलवार 8 मार्च 2016 को जापान चौथी तिमाही के लिए विकास दर का संशोधित आंकड़ा जारी करेगा। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चौथी तिमाही में देश का जीडीपी 1.4 फीसदी घट गया है।

गुरुवार 10 मार्च 2016 को यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) के शासकीय परिषद की बैठक होगी, जिसमें ब्याज दर और राहत कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493